फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PRL passenger reached the junction with a delay of 14 hours

Pratapgarh News: 14 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची पीआरएल पैसेंजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
PRL passenger reached the junction with a delay of 14 hours
प्रयागराज संगम से मंगलवार शाम लखनऊ जाने वाली पीआरएल पैसेंजर 14 घंटे की देरी से बुधवार सुबह 8 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पहुंची। वहीं, जनता एक्सप्रेस, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस और वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि महाकुंभ मेला को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक व्यस्त होने की वजह से लेटलतीफी बढ़ गई है। बताया कि लखनऊ से प्रयागराज संगम को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर ट्रेन का मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचने का समय पौने 11 बजे है। बुधवार सुबह से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक ट्रेन का संचालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस और वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को निरस्त है। पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे, मां बेल्हा देवी सुपरफास्ट एक घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर साढ़े तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। योगनगरी ऋषिकेश चार घंटे, पद्मावत दो घंटे विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed