फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Private school teacher dies in accident

Pratapgarh News: हादसे में निजी स्कूल के शिक्षक की मौत, प्रधानाचार्य समेत दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Private school teacher dies in accident
लखीमपुर खीरी से कार से लौट निजी स्कूल के शिक्षक की रायबरेली में हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

लालगंज के बेलहा स्थित अलका प्रमोद तिवारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचर्य आनंद सिंह विद्यालय के शिक्षक सर्वेश द्विवेदी (37) निवासी शीतलमऊ लालगंज व अजय वर्मा निवासी इनहन के साथ किसी काम से खीरी लखीमपुर गए थे। शुक्रवार की रात साढ़े बारह बजे लौटते समय लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर रायबरेली के बछरावां में एक ढाबे के सामने कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में शिक्षक सर्वेश द्विवेदी की मौत हो गई और प्रिंसिपल आनंद सिंह व दूसरे शिक्षक अजय वर्मा चोटिल हो गए। सर्वेश के मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो मातम छा गया। शनिवार को शव घर पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे।



अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की गई जान
पत्नी को मायके पहुंचाकर घर लौट रहे ई-रिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
महेशगंज के फतूहाबाद निवासी मनोज कुमार मिश्र (42) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह ई-रिक्शा से पत्नी को मायके पहुंचाने रामपुर बावली के जेवई गया था। घर जाते समय देर रात लालगंज के हरनाहर भोरई का पुरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में चालक मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का बेटा ओम मिश्रा कक्षा नौ और बेटी पीहू कक्षा आठ की छात्रा है। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed