फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   prithvigant will be nagar panchayat

नगर पंचायत बनेगा पृथ्वीगंज

Thu, 06 Sep 2018 12:37 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 06 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पृथ्वीगंज वासियों के लिए खुशखबरी है। पृथ्वीगंज बाजार को नगर पंचायत बनाने की तैयारी की जा रही है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही पृथ्वीगंज बाजार व आस-पास के गांवों के लोग नगर पंचायत के दायरे में आ जाएंगे। विधायक धीरज ओझा की मांग को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने डीएम से पृथ्वीगंज बाजार की आख्या मांगी है।
विज्ञापन


रानीगंज तहसील क्षेत्र में अभी एक ही नगर पंचायत रानीगंज बाजार है। विधायक धीरज ओझा ने रानीगंज तहसील क्षेत्र में दो और नगर पंचायत बनाने की मांग नगर विकास मंत्री से की थी। जिसमें सुवंसा और पृथ्वीगंज बाजार का प्रस्ताव भेजा गया था। सुवंसा बाजार को नगर पंचायत बनाने की कवायद तो शुरू हो गई थी, मगर पृथ्वीगंज बाजार का प्रस्ताव लंबे समय से लटका पड़ा था। अब पृथ्वीगंज बाजार के प्रस्ताव पर भी नगर विकास मंत्री की नजर पड़ गई है। विधायक धीरज ओझा के प्रस्ताव को संज्ञान में लिया है। उन्होंने डीएम से पृथ्वीगंज बाजार की आख्या मांगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही पृथ्वीगंज बाजार व आस-पास के गांव जो भी नगर पंचायत के दायरे में आएंगे, उनके दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। विधायक धीरज ओझा ने बताया क्षेत्र में विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होने दूंगा। मूलभूत सुविधाओं के साथ ही क्षेत्र को विकास कार्यो से रोशन करने का पूरा प्रयास करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed