फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   premlata wins in nagar palika

नगरपालिका में अब पति की कुर्सी पर बैठेंगी प्रेमलता

Fri, 01 Dec 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बेल्हा में अध्यक्ष पद पर पहली बार भाजपा की महिला प्रत्याशी प्रेमलता सिंह ने कब्जा जमाया। वह अपने पति की कुर्सी पर कब्जा करने में कामयाब रहीं। पहले चक्र से बनी बढ़त अंतिम 6 चक्रों तक जारी रही। सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त देने के बाद प्रेमलता की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी पर 20 साल से हरिप्रताप सिंह का कब्जा रहा। महिला सीट होने के कारण उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह चुनाव मैदान में उतरीं। प्रेमलता सिंह ने पहले चक्र में 363 मतों की बढ़त बनाई। दूसरे चक्र में 756 मतों का अंतर बना लिया। तीसरे चक्र की मतगणना में यह अंतर 1424 पहुंच गया। लगातार जीत का अंतर 6 चक्र तक जारी रहा। प्रेमलता को 10843 मत मिला। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की गीता मिश्रा को 8661 मत से ही संतोष करना पड़ा। निर्दल प्रत्याशी महिमा गुप्ता 5535 मत मिले। निर्दल फरहीन बानो को 2223 मत मिले। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जिले के अलावा प्रदेश के लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं। अपने पति की कुर्सी को बचाने में प्रेमलता सिंह कामयाब रहीं। फिलहाल प्रेमलता को हर वर्ग के वोट मिलने की चर्चा मतगणना केंद्र में होती रही।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका कटरामेदनीगंज, मानिकपुर और प्रतापगढ़ सिटी के निवर्तमान अध्यक्ष अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए। मानिकपुर टाउन एरिया के निवर्तमान अध्यक्ष रहे रामनरेश फौजी अपनी सीट बचाने में फेल हो गए। वह तीसरे स्थान पर रहे। कटरामेदनीगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी जानकी साहू के पति निवर्तमान में अध्यक्ष है। मगर उन्हें हार का सामना पड़ा। सिटी टाउन एरिया में भाजपा प्रत्याशी रामजतन मौर्या की पत्नी ऊषा देवी निवर्तमान अध्यक्ष हैं। रामजतन को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव में राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं। कुछ निर्दल प्रत्याशी अपनी जमानतें बचाने में कामयाब रहे। नगर पालिका में कांग्रेस, बसपा व आप प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके। नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए कुल 13 महिला प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा, सपा व एक निर्दलीय को छोड़कर अन्य प्रत्याशी अपनी जमानतें नहीं बचा सकें। कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला, बसपा प्रत्याशी राखी जैन, आप प्रत्याशी पूनम को मतगणना समाप्त होने पर करारी हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका में कुल 36.53 फीसदी प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हुईं। अंतू नगर पंचायत में सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि की जमानत जब्त हो गई। नगर पंचायत पट्टी में 23.4 फीसदी, कुंडा में 15.29 फीसदी, मानिकपुर में 47.83 प्रतिशत, प्रतापगढ़ सिटी में 51.28 प्रतिशत, अंतू में 46.69 प्रतिशत, कटरामेदनीगंज में 48.91, लालगंज में 35.73 और रानीगंज में 60.48 फीसदी प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed