फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prem Shukla said: BJP will win 80 seats in Uttar Pradesh, construction of Ram temple is a matter of pride

प्रेम शुक्ला बोले :  उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतेगी भाजपा, राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं के लिए गर्व की बात

Wed, 07 Feb 2024 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 06:59 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि धर्म राजनीति का मुख्य मार्ग है जो लोग धर्म पूर्वक राजनीति नहीं कर रहे हैं उनकी दुर्दशा आप देख सकते हैं। उन्हें देश की जनता कदापि स्वीकार्य नहीं करती। 500 वर्षों से सनातन समाज, हिंदू समाज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की बाट जोह रहा था।

विज्ञापन
Prem Shukla said: BJP will win 80 seats in Uttar Pradesh, construction of Ram temple is a matter of pride
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आसपुर देवसरा इलाके के किलाई गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला पहुंचे । भागवत कथा सुनने के लिए काशी से कथा व्यास आराधना आई हैं। कमला प्रसाद तिवारी उनकी पत्नी विद्या देवी के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीट बीजेपी जीतने जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि धर्म राजनीति का मुख्य मार्ग है जो लोग धर्म पूर्वक राजनीति नहीं कर रहे हैं उनकी दुर्दशा आप देख सकते हैं। उन्हें देश की जनता कदापि स्वीकार्य नहीं करती। 500 वर्षों से सनातन समाज, हिंदू समाज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की बाट जोह रहा था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह कार्य पूरा हुआ और यह हिंदुओं के लिए गर्व की बात है। जिसकी धर्म में रुचि है उसकी समाज सेवा में भी रुचि स्वतः पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


ज्ञानवापी के सवाल पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने हिंदुओं के धर्म को नष्ट करने का प्रयास किया और वह हिंदुओं का है और हिंदुओं का ही रहेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की स्थिति पर उन्होंने सीधे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान राजेश तिवारी ईश नारायण शास्त्री, डॉक्टर सभाजीत सिंह, अरुण सिंह, उमाकांत दुबे, मनोज गुप्ता, घनश्याम मौर्य, दिलीप प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed