{"_id":"6120ef0b8ebc3e219247b8a2","slug":"prayagraj-stf-raided-pratapgarh-caught-gang-with-a-tanker-solvent-seized-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : मिलावटी पेट्रोल व डीजल की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : मिलावटी पेट्रोल व डीजल की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Sat, 21 Aug 2021 08:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:35 PM IST
सार
- एक टैंकर में 7800 लीटर साल्वेंट ऑयल बरामद, एसटीएफ ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
- दो साल से निरस्त लाइसेंस, फिर भी संचालित हो रहा था पेट्रोलपंप
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑयल टैंकर से मिलावटी पेट्रोल व डीजल की सप्लाई करने वाले गिरोह का एसटीएफ प्रयागराज ने भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो साल से लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद संचालित शहर के गोपालापुर स्थित पेट्रोलपंप पर साल्वेंट ऑयल खाली करने की तैयारी थी। मामले में कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने के साथ ही नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीओ नावेंदु सिंह के अनुसार, प्रयागराज, कौशांबी व प्रतापगढ़ समेत अन्य जनपदों में मिलावटी पेट्रोल व डीजल टैंकरों से सप्लाई करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए शुक्रवार की रात एसटीएफ की टीम निकली थी। इस बीच पता चला कि नगर कोतवाली के गोपालापुर स्थित तिलका एस्सार पेट्रोलपंप पर मिलावटी डीजल व पेट्रोल उतारा जा रहा है। इस सूचना के बाद टीम ने पेट्रोलपंप पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने रवि सिंह निवासी संसारपुर, रोहित सिंह निवासी संडवाखास, चंद्रप्रकाश सिंह निवासी शीतलपट्टी व टैंकर चालक श्यामजी निवासी हीरामपुर जौनपुर को दबोच लिया।
मौके से टैंकर में 7800 लीटर हाईड्रोकार्बन मिक्सचर सालवेंट ऑयल, चार मोबाइल, फर्जी टैक्स इनवाइस, फर्जी बिल्टी व 81,670 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में रवि, रोहित व चंद्रप्रकाश ने बताया कि यह पेट्रोलपंप घनश्याम सिंह व उनके बेटे आयुष प्रताप सिंह द्वारा संचालित है। मैनेजर का काम प्रदीप मिश्र देखते हैं। पिछले दो साल से पंप का लाइसेंस निरस्त है।
विज्ञापन
इसके बाद भी घनश्याम सिंह व आयुष सिंह द्वारा अयोध्या के राजेश कुमार पांडेय के माध्यम से रायबरेली के नरेश अग्रवाल व प्रणव अग्रवाल की केमिकल कंपनी से मिलावटी व नकली डीजल सस्ते दाम पर मंगाकर चोरीछिपे बेचा जाता रहा। सूचना के बाद जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की टीम पहुंचकर छानबीन करने लगी। बाद में आपूर्ति विभाग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए सेल्समैन व टैंकर चालक को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिला पूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
सोता रहा आपूर्ति विभाग, बिकता रहा मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ
शहर के करीब स्थित पेट्रोलपंप दो साल से लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी संचालित होता रहा है। हैरत की बात यह है कि उसी रास्ते से जिला पूर्ति विभाग के अफसर व कंपनी के सेल्स एरिया मैनेजर की टीम भी गुजरती रही, मगर पेट्रोल पंप की ओर देखना किसी ने भी मुनासिब नहीं समझा। पेट्रोल पंप पर साल्वेंट ऑयल की बिक्री होती रही। न तो आपूर्ति विभाग के अफसरों ने कभी इसकी छानबीन की और न ही स्थानीय प्रशासन ने।
टैंकर पर किसी को नहीं होता शक, सरगना की तलाश में एसटीएफ
एसटीएफ की छानबीन में यह बात सामने आई है कि जनपद में साल्वेंट ऑयल की आपूर्ति अयोध्या के राजेश कुमार पांडेय और रायबरेली के नरेश अग्रवाल द्वारा की जाती है। पूछताछ के बाद अब एसटीएफ की टीम साल्वेंट ऑयल की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सरगना की तलाश कर रही है। साल्वेंट की आपूर्ति करने वाले गैंग ने टैंकर पर इंडियन ऑयल लिख रखा है। उसकी पेंटिंग भी हूबहू इंडियन ऑयल कंपनी के टैंकर जैसी करा रखी है।
फतनपुर में पकड़ा जा चुका है साल्वेंट ऑयल
फतनपुर में विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स पंप पर मिलावटी डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जा रही थी। वहां भी कुछ माह पहले एसटीएफ की टीम ने छापा मारते हुए मिलावटी डीजल व पेट्रोल से भरा टैंकर बरामद किया था। कई लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था।