फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Prayagraj defeated Mirzapur, Saifai Hostel defeated Saharanpur by one point

Pratapgarh News: प्रयागराज ने मिर्जापुर को हराया, सैफई हॉस्टल ने सहारनपुर को एक अंक से दी मात

Fri, 13 Oct 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Oct 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj defeated Mirzapur, Saifai Hostel defeated Saharanpur by one point
- तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फोटो-4

प्रतापगढ़। सब जूनियर बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रयागराज ने मिर्जापुर को 25-18 के अंतर से हराया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूसरा मुकाबला आजमगढ़ और बस्ती के बीच 27-27 अंक के साथ टाई पर छूटा। वहीं, सैफई हॉस्टल ने सहारनपुर को एक (27-26) अंक के अंतर से शिकस्त दी।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन वाराणसी ने मेरठ को 53 - 36, बस्ती ने झांसी को 22 - 19, वाराणसी ने लखनऊ को 49 - 11, अमेठी हॉस्टल ने अयोध्या को 35 - 31, आगरा ने मुरादाबाद को 36 - 29, मेरठ ने झांसी को 36 - 12, अलीगढ़ ने बरेली को 42 - 28, मेरठ ने आजमगढ़ को 31 - 17, सैफई हॉस्टल ने बरेली को 19 - 5, अलीगढ़ ने सहारनपुर को 56 - 53 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह, जोनल इंचार्ज मो.अकरम, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह व शिक्षक नेता त्रिलोचन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। अवनीश राय, मनोज सिंह, पीके पांडेय, दशरथ पाल, शशि सिंह, वीरेंद्र पाल, कन्हैया लाल, हुबलाल, कमलेश निर्णायक रहे। मो.आसिफ, शिखा सिंह, प्रशांत सिंह, मीतू सिंह, गोपी यादव, विनीत ने स्कोरिंग किया। क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज व जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव डाॅ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन आदित्य शुक्ल ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, कर्मराज सिंह मंजीत, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, लालजी त्रिपाठी, जेपी यादव, सचिन शुक्ल, स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह, विद्यासागर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट---

प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ी समेत पांच घायल

कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी स्टेडियम में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर लापरवाही बरती गई। महज कुछ वक्त के लिए एंबुलेंस नजर आई और फिर गायब हो गई। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान पांच खिलाड़ी घायल हो गए। मेरठ से आए एक खिलाड़ी को गंभीर चोट लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया। अभी उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed