फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgrah news

फिर टला बड़ा हादसा: बाइक से टकराई काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस

Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
pratapgrah news
नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। शुक्रवार शाम बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से पहले बनारस से दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के इंजन से एक बाइक टकरा गई। इंजन में फंसने के बाद बाइक करीब पचास मीटर तक घिसटती रही। चालक ने किसी तरह इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। घटना से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए। हादसा भंगवा गांव के समीप हुआ। अवैध रूप से बने क्रासिंग पर बाइक सवार अपनी जान बचाने के चक्कर में पटरी पर ही बाइक छोड़कर भाग निकला। घटना के चलते ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन

प्रतापगढ़-वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित भंगवा के पास कुछ लोगों ने अवैध रूप से क्रासिंग बना रखा है। स्टेशन के नजदीक होने के बाद भी रेल अफसर इस पर ध्यान नहीं देते। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे के करीब भंगवा गांव का रहने वाला एक युवक अवैध रूप से बने क्रासिंग से बाइक लेकर गुजर रहा था। इस दौरान वाराणसी से नई दिल्ली जा रही काशी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आ गई। हड़बड़ी में युवक अपनी जान बचाने के चक्कर में रेल पटरी पर ही बाइक छोड़कर भाग निकला। मोड़ होने के कारण ट्रेन चालक का इस ओर ध्यान नहीं पड़ा। जब वह करीब पहुंचा तो पटरी पर बाइक देख दंग रह गया। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक पर पड़ी बाइक ट्रेन के इंजन में जाकर फंस गई। इसके बाद करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर किसी तरह ट्रेन रोकी।
विज्ञापन

खबर मिलते ही रेल अफसरों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल की खबर पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। किसी तरह इंजन में फंसी बाइक को बाहर निकाला गया। इसके बाद ट्रेन को प्रतापगढ़ जंक्शन के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। जिस रफ्तार में ट्रेन थी और चालक का ध्यान न पड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के चलते आधे घंटे के करीब ट्रेन रुकी रही। 5.10 बजे स्टेशन पहुंची। इंजन की जांच करने के बाद 5.20 बजे आगे के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed