फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh's third youth died in Bikaner road accident

Pratapgarh News: बीकानेर सड़क हादसे में प्रतापगढ़ के तीसरे युवक की मौत

Tue, 08 Aug 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 08 Aug 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh's third youth died in Bikaner road accident
बीकानेर सड़क हादसे में मृत युवक मनीष गौतम के घर महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर गोपालापुर में बि
सोमवार को अहमदाबाद से राजस्थान जाते समय हुई थी दुर्घटना
विज्ञापन

आज दोपहर तक शव लेकर परिजन पहुंचेंगे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अहमदाबाद से काम के सिलसिले में राजस्थान जाते समय सड़क हादसे में घायल महेशगंज थाना क्षेत्र के युवक मनीष गौतम की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की सुबह बीकानेर में हुए इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जो लालगंज और कुंडा तहसील के रहने वाले थे।
लालगंज कोतवाली के सरायलालमति रामपुर निवासी फूलचंद्र प्रजापति (46) अहमदाबाद में नेशनल नेट फिटिंग की कंपनी खोल रखी थी, जिसमें जिले के कई लोग काम करते थे। शनिवार को फूलचंद्र कंपनी में काम करने वाले कुंडा के समापुर निवासी अक्षय गौतम (27), महेशगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर मजरे झींगुर निवासी मनीष गौतम (18), लालगंज कोतवाली के बेल्हा निवासी शिव बहादुर और बिहार प्रांत के रहने वाले चालक राजेश्वर सिंह के साथ कार से राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

बीकानेर के लूणकरण कस्बे के नाथवाणा गांव के करीब सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। फूलचंद्र और अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक राजेश्वर सिंह, शिव बहादुर और मनीष को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार देर रात मनीष ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सभी मृतकों व घायलों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव एक एंबुलेंस से और घायलों को दूसरी एंबुलेंस से लेकर परिजन घर के लिए रवाना हुए। मृतक फूलचंद्र के रिश्तेदार अर्जुन ने बताया कि बुधवार दोपहर तक शव लेकर घर पहुंचेंगे। घायलों का भी उपचार प्रयागराज या लखनऊ में कराया जाएगा।
---
बेटे-बेटियों की शादी का सपना रह गया अधूरा
लालगंज। नेट फिटिंग का काम बढ़ने पर फूलचंद्र का परिवार अहमदाबाद में रहने लगा था। उनके बड़े बेटे पुष्पचंद्र व बेटी करमइता की शादी हो चुकी है। छोटे बेटे प्रफुल्लचंद्र व बेटी रीना व पिंकी की शादी का फूलचंद्र सपना अधूरा रह गया। फूलचंद्र का परिवार घर के लिए रवाना हो चुका है। संवाद

---------
मनीष के कंधों पर थी परिवार की जिम्मेदारी
कुंडा। महेशगंज के झींगुर निवासी मनीष गौतम (20) भाई व बहनों में सबसे बड़ा था। पिता राजकुमार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं, जिससे परिवार का गुजर बसर नहीं हो पाता था। इसलिए चार महीने पहले मनीष फूलचंद्र की कंपनी में नेट फिटिंग का काम करने चला गया। इससे परिवार का खर्च भी चलने लगा। मनीष का छोटा भाई आकाश छह वर्ष का और बहन प्रीती 11 वर्ष की। मनीष की मौत से राजकुमार को बेटे के जाने के गम और आर्थिक संकट से जूझना होगा। संवाद



अरे राम हो अब कौने हथवां मा रखिया बानहब
कुंडा। कोतवाली के समापुर निवासी अक्षय की हादसे में मौत की खबर से पिता अशोक, पत्नी पूजा व बच्चे बिलख रहे हैं। बहन नंदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार कहती रही कि अरे राम हो अब कौने हथवां मां रखिया बानहब। अनर्थ होइ गवा रामा। अक्षय के बेटे अक्षत व बेटी ईशानी को निहारते हुए कहती रही कि अब के करे परवरिश। संवाद

बीकानेर सड़क हादसे में मृत युवक मनीष गौतम के घर महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर गोपालापुर में बि

बीकानेर सड़क हादसे में मृत युवक मनीष गौतम के घर महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर गोपालापुर में बि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed