{"_id":"61aa0651d990f45c2b72aad2","slug":"pratapgarh-youth-dies-after-being-buried-in-an-earthen-mound-during-excavation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : खुदाई के दौरान मिट्टी के टीले में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : खुदाई के दौरान मिट्टी के टीले में दबकर युवक की मौत
Fri, 03 Dec 2021 05:28 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh News : रियासत। फाइल फोटो
- फोटो : प्रतापगढ़
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुरस्सापुर निवासी रियासत पुत्र लियाकत (38) गांव के पास शुक्रवार की सुबह मिट्टी के टीले की खुदाई कर रहा था। इसी बीच मिट्टी का बड़ा ढेर रियासत के ऊपर गिर गया, जिससे दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मिट्टी के ढेर से ग्रामीणों ने किसी तरह रियासत को बाहर निकाला, जिसकी सांसें थम गई थीं।
विज्ञापन
मौके पर पहुचे परिजन उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर नवाबगंज पुलिस ने शव की लिखा पढ़ी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक रियासत के तीन लड़की व दो लड़के हैं। बड़ी लड़की 16 साल की है।
विज्ञापन