फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Young man shot in old enmity, referred to Prayagraj in critical condition

प्रतापगढ़ : पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर

Fri, 12 Aug 2022 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 11:17 PM IST
सार

कहासुनी के दौरान दो युवकों ने तमंचा निकालकर उस पर दो फायर झोंक दिए। पैर में गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लौग दौड़े तो आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन
Pratapgarh: Young man shot in old enmity, referred to Prayagraj in critical condition
गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पृथ्वीगंज हवाई अड्डे के पास शुक्रवार शाम रानीगंज के सराय जमुआरी गांव निवासी विशाल सरोज (24) को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है। सरायजमुआरी गांव निवासी विशाल सरोज उर्फ बच्चा पासी का कुछ लोगों से वर्चस्व को लेकर विवाद है। शुक्रवार शाम वह बाइक से अपने दोस्त विशाल पांडेय के साथ कहीं जा रहा था। पृथ्वीगंज हवाई अड्डा के पास अचानक बाइक से पहुुंचे तीन लोगों ने उसे रोक लिया। 

विज्ञापन



कहासुनी के दौरान दो युवकों ने तमंचा निकालकर उस पर दो फायर झोंक दिए। पैर में गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लौग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। दोस्त विशाल पांडेय बाइक से ही उसे प्रताप बहादुर अस्पताल ले आया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि घायल व उसके दोस्त से पूछताछ की गई है। वर्चस्व में वारदात की बात सामने आ रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed