फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Wood trader killed with sharp weapon body found on banks of Loni river

प्रतापगढ़ : फर्नीचर कारोबारी की गला काटकर नृशंस हत्या, शव लोनी नदी के किनारे मिलने से सनसनी

Mon, 21 Mar 2022 12:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 12:38 PM IST
सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा निवासी मनोज कुमार यादव (42) गांव में ही फर्नीचर का कारोबार करता था। रविवार की रात करीब नौ बजे वह पत्नी से किसी जरूरी काम से जाने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी देर बाद भी जब मनोज नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Wood trader killed with sharp weapon body found on banks of Loni river
pratapgarh news : मनोज यादव। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh

विस्तार

जेठवारा इलाके के काछा गांव में रविवार की रात घर से निकले फर्नीचर कारोबारी मनोज कुमार यादव (42) की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर उसका रक्तरंजित शव मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन




जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा निवासी मनोज कुमार यादव (42) गांव में ही फर्नीचर का कारोबार करता था। रविवार की रात करीब नौ बजे वह पत्नी से किसी जरूरी काम से जाने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी देर बाद भी जब मनोज नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। उसके मोबाइल पर लगातार घंटी जा रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी।
विज्ञापन





अनहोनी की आशंका में परिजन रातभर खोजबीन करते रहे। सोमवार की सुबह शौच के लिए लोनी नदी की ओर जाते समय ग्रामीणों को मनोज का रक्तरंजित शव मिला। कुछ दूरी पर उसका गमछा, मोबाइल व बाइक पड़ी थी। मनोज के गले व सीने पर कुल्हाड़ी से अनगिनत प्रहार किए गए थे। उसका गला कट गया था। खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करते हुए बरामद सामानों को कब्जे में ले लिया। सीओ सदर सदर पवन त्रिवेदी ने परिवार के लोगों से बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।



इस मामले में मनोज के बेटे कुंदन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विकास दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया आशनाई व रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। 

Pratapgarh: Wood trader killed with sharp weapon body found on banks of Loni river
Pratapgarh News : घटनास्थल पर फैल खून। मौके पर जुटी पुलिस फोर्स। - फोटो : pratapgarh

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था मनोज
मृतक मनोज यादव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई हरियाणा के फरीदाबाद में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। बेटे की मौत से मां सीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी सीता भी रोते हुए बेहोश हो जाती रही थी। मनोज के ऊपर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।



तय कर रखी थी बेटी की शादी 
जेठवारा के काछा निवासी मनोज यादव अपनी बेटी रूपम की सगाई कर चुका था। 11 मई को उसकी शादी होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। मनोज ने भी बेटी को डोली में बैठाकर विदा करने का सपना पाल रखा था, मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। मनोज की हत्या के बाद बेटी रूपम, बेटे कुंदन, बेटी मोनी व सोनी का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस व परिजनों में तहरीर को लेकर टकराव
काछा में मनोज की हत्या के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तहरीर देने को लेकर थानाध्यक्ष जेठवारा से लोगों की झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने मनमानी करते हुए अपने हिसाब से तहरीर लिखवा ली। इस दौरान जेठवारा थानाध्यक्ष परिवारवालों से नोकझोंक करते नजर आए।


मनोज के बेटे कुंदन के अनुसार, जेठवारा पुलिस ने अपनी मर्जी से तहरीर लिखी। उसका हस्ताक्षर करा लिए। एक महिला का भी नाम तहरीर में शामिल करने के लिए कहा गया, मगर पुलिस ने इनकार कर दिया। पुलिस मनमाने तरीके से तहरीर लिखकर लाई थी।

फर्नीचर कारोबारी की हत्या में महिला का हाथ, काल डिटेल से मिला सुराग 
जेठवारा के काछा के रहने वाले मनोज यादव की हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों की चर्चाओं के बीच पुलिस भी घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में मनोज की हत्या के पीछे किसी महिला का हाथ है। बेटा भी मुकदमे में महिला को नामजद करने के लिए बार-बार बोल रहा था। फिलहाल, पुलिस को मृतक के मोबाइल की काल डिटेल से घटना से जुड़े कई साक्ष्य हाथ लगे हैं। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed