फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Webcasting will be done to keep an eye on 1412 Bawali booths

प्रतापगढ़ : 1412 बवाली बूथों पर नजर रखने के लिए होगी वेबकास्टिंग

Sat, 19 Feb 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Webcasting will be done to keep an eye on 1412 Bawali booths
1412 बवाली बूथों पर नजर रखने के लिए होगी वेबकास्टिंग
विज्ञापन

मुख्यालय पर अफसर बैठकर करेंगे निगरानी, मोबाइल से देंगे दिशा-निर्देश
प्रतापगढ़। जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील 1412 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग होगी। मुख्यालय पर बैठे अफसर पल-पल की वोटिंग पर नजर रखेंगे और मोबाइल से मतदानकार्मिकों को निर्देश भी देंगे। इन बूथों पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने यह पहल की है।
विधानसभा चुनाव में जिले की सातों विधानसभाओं में 2812 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। सबसे अधिक 464 बूथ विश्वनाथगंज विधानसभा में हैं, जबकि सबसे कम रामपुर खास में 365 मतदेय स्थल हैं। कुंडा विधानसभा में 400, बाबागंज में 373, सदर में 404,पट्टी में 423 और रानीगंज में 383 मतदेयस्थल हैं। जिला प्रशासन ने जिले के 1412 मतदेयस्थलों की वेबकास्टिंग कराने का फैसला लिया है। इससे मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिले में बैठे अफसर पल-पल पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

अगर कोई मतदाता एक से अधिक बार बूथ में प्रवेश करेगा, तो जिले पर बैठे अफसर फोन करके इसकी जानकारी लेंगे और ऐसा करने से मना करेंगे। वेबकास्टिंग के लिए चुने गए बूथों में अधिकांश संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं। इसलिए इन मतदेय स्थलों पर भारी भरकम पुलिस की तैनाती की जा रही है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वेबकास्टिंग कराने के लिए इन बूथों का चयन इसीलिए किया गया है कि वहां कोई बवाल न हो। इसके बाद भी कोई व्यक्ति अराजकता फैलाकर कर्मचारियों को दबाना चाहता है, तो उसकी गिरफ्तारी करना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर स्टेटिक और मतदान केंद्र पर माइक्रो आर्ब्जवर की होगी तैनाती
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने 2812 बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और मतदेय स्थल 1671 पर माइक्रो आर्ब्जवर तैनात होंगे। जो अपनी मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। माइक्रो आर्ब्जवर प्रेक्षक को अपनी सूचना देंगे, जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सूचना देंगे ।

विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए 1412 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जा रही है। सभी बूथों पर स्टेटिक और मतदेय स्थलों पर माइक्रो आर्ब्जवर की तैनाती की जा रही है।
-सुनील कुमार शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed