फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Throwing bombs hurled at the scorpio of youth returning home

प्रतापगढ़ः घर लौट रहे युवकों की स्कार्पियो पर फेंके बम, चलाईं गोलियां 

Sun, 07 Apr 2019 02:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Throwing bombs hurled at the scorpio of youth returning home
crime - फोटो : pratapgarh
कुंडा इलाके में घर लौट रहे युवकों की गाड़ी पर बाइक सवार तीन लोगों ने बम से हमला कर दिया। पांच बम फेंकने के साथ गाड़ी पर फायरिंग भी की गई। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी तलाश के बाद भी हमलावरों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के लरू बैशन का पुरवा गांव निवासी धीरज सिंह पुत्र इंद्रभुवन सिंह अपने रिश्तेदार उदयबीर सिंह पुत्र स्व.राम कल्याण सिंह निवासी अगरहुड़ा थाना रैपुरा चित्रकूट के साथ शुक्रवार को किसी काम से मनगढ़ गए थे। रात करीब 11 बजे वह अपनी स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। गांव से करीब 500 मीटर पहले ही उनकी गाड़ी के आगे और पीछे दो बाइक सवार लग गए। आगे बाइक पर एक युवक था जबकि पीछे की बाइक दो लोग थे।
विज्ञापन


आगे बाइक पर चल रहे युवक ने गाड़ी पर सुतली बम फेंकना शुरू कर दिया। जोरदार धमाके होने के कारण आसपास के घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। इस बीच पीछे चल रही बाइक पर सवार युवकों ने गाड़ी तीन फायर किए। हालांकि गाड़ी में सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। काफी तलाश के बाद भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह मौके पर जले हुए बमों के अवशेष मिले। दो जिंदा बम भी बरामद हुए। पुलिस ने धीरज सिंह की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed