{"_id":"5cbe0d2fbdec22140b20ba81","slug":"pratapgarh-the-vegetable-seller-was-killed-for-not-given-yhe-extortion-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: रंगदारी नहीं देने पर सब्जी विक्रेता को मारी गई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: रंगदारी नहीं देने पर सब्जी विक्रेता को मारी गई थी गोली
Tue, 23 Apr 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजगढ़ बाजार में सब्जी विक्रेता को रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने गोली मारी थी। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। घायल व्यापारी की अस्पताल में अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ बाजार में बीती 18 अप्रैल को सब्जी विक्रेता सतीश जायसवाल को बदमाशों को गोली मार दी थी। घटना के बाद से पुलिस घटना की वजह तलाशने में जुटी थी। लेकिन घायल सब्जी विक्रेता के बेटे रोहित जायसवाल ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की बात कही है। रविवार को रोहित ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि घटना के दिन पूरे कमौरा निवासी कलीम उर्फ कल्ले व मो. रईस पुत्र मो. वकील, अफसर उर्फ लोहा पुत्र रियाज एक अज्ञात युवक के साथ बाइक से उसके पिता की सब्जी की दुकान पर पहुंचे।
आरोपियों ने उसके पिता से एक हजार रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने तमंचा निकाला और जान से मारने की नीयित से फायर झोंक दिया। गोली सब्जी विक्रेता के सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। उधर गोली लगने से घायल सब्जी विक्रेता प्रयागराज की एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।