फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: The death of the young man by the collision of Bolero;

प्रतापगढ़: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 22 May 2019 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: The death of the young man by the collision of Bolero;
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : pratapgarh
 बेकाबू बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रानीगंज-पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया। तकरीबन दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर जामताली निवासी शैलेंद्र कुमार तिवारी (42) पुत्र राजमणि तिवारी मुंबई में रहकर किसी सिने कलाकार की कार चलाता था। साल भर से वह घर पर ही रह रहा था। बुधवार दोपहर वह जामताली पेट्रोलपंप की ओर से बाजार आ रहा था।
विज्ञापन


तभी रानीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने शैलेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। शैलेंद्र व उसकी बाइक को घसीटते हुए बोलेरो कुछ दूर तक ले गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने व पीछा करने पर बोलेरो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। हालांकि कुछ दूरी पर शैलेंद्र बोलेरो की गिरफ्त से छूट गया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर पट्टी की ओर भाग निकला। घटनास्थल पर ही शैलेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख आक्रोशित ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप के करीब जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची डायल 100 को पब्लिक ने बैरंग लौटा दिया। लोग बोलेरो चालक को पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रानीगंज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

आक्रोशित ग्रामीणों की मांगों को सुनने के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम समाप्त कराया। जिसके चलते दो घंटे बाद जाकर जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बेटों के सिर से उठ गया पिता का साया
शैलेंद्र की मौत से परिवार को गहरा झटका लगा है। मृतक की पत्नी ममता तिवारी व बेटे युवराज, अंशु व नन्हू का रो-रो कर बुरा हाल रहा। तीन भाइयों में भी सबसे बड़ा शैलेंद्र था। शैलेंद्र के पिता की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। मां प्रभावती देवी की तबीयत खराब चल रही है। मौजूदा समय में उनका मुंबई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed