{"_id":"5cd9b16fbdec22070f67ef52","slug":"pratapgarh-the-death-of-a-young-man-by-magic-collision-fired-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: मैजिक डाला की टक्कर से युवक की मौत, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: मैजिक डाला की टक्कर से युवक की मौत, लगाया जाम
Mon, 13 May 2019 11:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत पर ग्रामीणों ने पट्टी ढखवा मार्ग पर लगाया जाम।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेकाबू मैजिक डाला की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम पट्टी व सीओ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवारवालों को आवास और आर्थिक मदद के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी पट्टी निवासी राहुल (18) पुत्र रामशरण रविवार को रिश्तेदार की बारात में गया था। सोमवार दोपहर वह अपने घर लौट रहा था। पट्टी-ढकवा मार्ग पर कलियनापुर गांव के करीब सामने से आ रही बेकाबू मैजिक डाला ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर ही राहुल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पट्टी कोतवाल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बीच मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। लोग अधिकारियों को मौके पर बुलाने के साथ ही परिजनों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
तीन घंटे बाद मौके पर एसडीएम पट्टी और सीओ पहुंचे। परिवार के लोगों संग ग्रामीणों को आवास और आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। तब जाकर जाम खत्म हो सका। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया। वाहन को भी कब्जे में ले लिया। चालक भागने में कामयाब रहा।
5 जून को बड़े भाई की होनी है शादी
मैजिक डाला की टक्कर से मृत राहुल के बड़े भाई रवि की पांच जून को शादी है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के राहुल की हादसे में मौत की खबर मिलने के बाद मां चमेला देवी घटनास्थल पर बिलखती रही। खुशी वाले में घर में पलभर में मातम का माहौल व्याप्त हो गया।