फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Tension after indecent remarks of SP candidate against Rajabhaiya

प्रतापगढ़ : राजाभैया के खिलाफ सपा प्रत्याशी की अभद्र टिप्पणी के बाद तनातनी

Wed, 02 Feb 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 08:13 PM IST
सार

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया कुंडा विधानसभा से विधायक हैं। वह भाजपा व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा के बाद सभी विधानसभा चुनाव में राजाभैया को सपा का समर्थन मिलता रहा।

विज्ञापन
Pratapgarh: Tension after indecent remarks of SP candidate against Rajabhaiya
Pratapgarh News : गुलशन यादव, सपा प्रत्याशी कुंडा विधानसभा। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

पूर्व मंत्री व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सपा प्रत्याशी गुलशन यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुंडा में सियासी पारा चढ़ गया है। दोनों तरफ से जबरदस्त तनातनी है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जुबानी जंग चल रही है। एक दूसरे पर लगातार वार और पलटवार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन



जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया कुंडा विधानसभा से विधायक हैं। वह भाजपा व सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा के बाद सभी विधानसभा चुनाव में राजाभैया को सपा का समर्थन मिलता रहा। मगर इस बार सपा ने कुंडा के पूर्व चेयरमैन व कभी राजाभैया के करीबी रहे गुलशन यादव को उनके खिलाफ प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
गुलशन यादव के प्रत्याशी घोषित होते ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और सपा समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए वार-पलटवार कर रहे हैं। अब तो समर्थकों के बीच टकराव की नौबत आ पहुंची है। गत दिनों कुंडा विधानसभा के रैय्यापुर में आयोजित सभा के दौरान सपा प्रत्याशी गुलशन यादव द्वारा राजाभैया पर की गई अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों पक्षों में जबरदस्त तनातनी है।


इस वीडियो में गुलशन यादव सपा संरक्षक व राष्ट्रीय अध्यक्ष का बखान करते हुए राजाभैया पर अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। राजाभैया के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उनके समर्थकों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों की नाराजगी भरी प्रतिक्रिया भी आ रही है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद भी तनाव


तमाम व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक पेज पर समर्थकों के बीच जंग छिड़ी हुई है। सपा प्रत्याशी के चालक की पुरानी आडियो पोस्ट की जा रही है तो जनसत्ता दल से जुड़े कार्यों को भी सामने लाया जा रहा है। इलाके में इस बात की चर्चा है कि यही हाल रहा तो किसी दिन जनसत्ता दल व सपा समर्थकों में टकराव की नौबत आ सकती है।


हालांकि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सपा प्रत्याशी व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मगर इसके बाद भी कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। माहौल तनावपूर्ण देख अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को माहौल पर नजर रखने का निर्देश दिया है।


72 व्हाट्सएप ग्रुपों पर साइबर सेल ने गड़ाई नजर
कुंडा व बाबागंज विधानसभा के 72 व्हाट्सएप ग्रुपों पर साइबर व चुनाव सेल ने नजर गड़ा दी है। खासतौर पर राजा भैया व गुलशन यादव से जुड़े मामलों पर नजर रखी जा रही है। फेसबुक व ट्विटर पर भी नजर रखी जा रही है। सबसे अधिक गुलशन के वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed