{"_id":"5f4fef518ebc3e54397f901c","slug":"pratapgarh-teachers-rage-on-making-attendance-mandatory-even-after-the-ban-pratapgarh-news-ald285215696","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : मनाही के बाद भी उपस्थिति अनिवार्य करने पर भड़के शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : मनाही के बाद भी उपस्थिति अनिवार्य करने पर भड़के शिक्षक
विज्ञापन
Pratapgarh: Teachers rage on making attendance mandatory even after the ban
अनलॉक-4 में मनाही के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की उपस्थिति को अनिवार्य करने से नाराज शिक्षकों ने बुधवार को डीएम से मिलकर केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा है कि गाइड लाइन में शिक्षकों े स्कूल जाने पर रोक लगाई है, मगर अफसर प्रतिदिन स्कूल पहुंचने का दबाव बना रहे हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल और जिलामंत्री विनय कुमार सिंह की अगुवाई में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम से मिलकर स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य करने पर नाराजगी जताई। शिक्षक नेताओं का कहना था कि अनलॉक-4 में साफ कहा गया है कि 30 सितंबर तक स्कूल-कालेज बंद रहेंगे। उनका तर्क था कि जब स्कूल में बच्चे नही आ रहे हैं तो शिक्षक स्कूल में रहकर क्या करेंगे। शिक्षकों ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर अध्यापकों को स्कूल की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की है।
घटिया सामग्री से शौचालय का निर्माण होने पर बीडीओ, एडीओ को फटकारा
सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय ने बुधवार को क्षेत्र के पचखरा ग्राम पंचायत में घटिया सामाग्री से निर्मित हो रहे सामुदायिक शौचालय का हाल देखकर बीडीओ समा सिंह और एडीओ पंचायत दयाराम सरोज को फटकार लगाई। उन्होंने गुणवत्ता युक्त सामुदायिक शौचालय बनाने को कहा है।
विज्ञापन
सीडीओ ने बुधवार को क्षेत्र के भवानीपुर, राजापुर रैनिया ग्राम पंचायतों में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। राजापुर रैनिया के सामुदायिक शौचालय निर्माण में अनियमितता मिलने पर बीडीओ को चेताया कि आफिस में बैठकर काम न करें, बल्कि हकीकत देखने का प्रयास करें। अर्जुनपुर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र देखकर प्रधान राम सिंह के प्रयास की सराहना की। सीडीओ ने बीडीओ से कहा कि वह अन्य ग्राम पंचायतों में इसी तरह भवन का निर्माण कराएं।