फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: teacher killed by collision with Bolero

प्रतापगढ़: बोलेरो की टक्कर से शिक्षक की मौत 

Thu, 14 Mar 2019 11:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: teacher killed by collision with Bolero
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : प्रतापगढ़
 बोलेरो की टक्कर से शिक्षक की मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अनदेवरी पट्टी निवासी दिवाकर सरोज (25) पुत्र रामनरेश सरोज सिद्धार्थ नगर में शिक्षक के पद पर तैनात था।

वह दो दिन पहले घर आया था। बुधवार की शाम दिवाकर पलंबर मिस्त्री को छोड़ने के लिए बाइक से पट्टी आया था।  देर रात घर लौटते समय नारंगपुर रामपुर बेला गेट के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी।

जिससे घटनास्थल पर ही दिवाकर की मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में चाचा संतलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


मंगेतर पहुंची मर्चरी, मचा कोहराम 
दिवाकर की शादी रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनमई की रहने वाली युवती से तय हुई थी। 17 मार्च को सगाई होनी थी और 19 मई को विवाह होना था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगेतर मर्चरी पहुंच गई। दिवाकर का शव देखते ही वह बिलखते हुए बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed