फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Suhana became national kick boxing champion

प्रतापगढ़: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग की चैंपियन बनी सुहाना

Fri, 27 Sep 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Suhana became national kick boxing champion
साकेत गर्ल्स कॉलेज में किक बॉक्सिंग चैंपिंयनशिप में सफल छात्रा को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल कुस?
चित्र-----
विज्ञापन

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग की चैंपियन बनी सुहाना
रूस में होने वाली प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के साकेत गर्ल्स पीजी कालेज की कक्षा नौ की छात्रा कुमारी चंद्रा सुहाना ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अव्वल आने पर गुरुवार को कालेज में सम्मानित किया गया। अगले माह रूस में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंद्रा सुहाना भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
शहर के साकेत गर्ल्स पीजी कालेज की छात्रा कुमारी चंद्रा सुहाना हैदराबाद में आयोजित इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अव्वल रही हैं। 17 से 20 सितंबर के मध्य हुई प्रतियोगिता में सुहाना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अगले माह चंद्रा सुहाना रूस में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। गुरुवार को चंद्रा सुहाना के कालेज पहुंचने पर प्रिंसिपल और शिक्षिकाओं ने सम्मानित कर सुहाना का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रिंसिपल कुसुम शुक्ला, उपहारलता श्रीवास्तव, मीना सिंह, रेनू त्रिपाठी, अनीता यादव, आरती शुक्ला, प्रभात शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन

बैंककर्मी ने सिपाही को लौटाया रुपयों से भरा पर्स
प्रतापगढ़। सिपाही का रुपयों से भरा पर्स बैंककर्मी ने लौटा दिया। शहर के विवेकनगर निवासी अमित कुमार ईमानदारी की मिसाल पेश कर गुरुवार को दिनभर सोशल मीडिया में छाए रहे। दरअसल, प्रयागराज जिले में तैनात नीरज कुमार की पत्नी सुमनलता जेठवारा थाने में सिपाही पद पर तैनात हैं। सुमनलता को डिलेवरी होनी थी, इसलिए नीरज ने बलीपुर स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। गुरुवार सुबह वह किराने की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। लौटते समय रुपयों से भरा पर्स सड़क पर गिर गया। उधर, से गुजर रहे बैंककर्मी अमित कुमार को पर्स मिला तो उन्होंने उसमें मिले मोबाइल नंबर पर फोनकर उसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे पीड़ित की अफसर नहीं सुन रहे आवाज
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कचहरी में 12 सितंबर से धरने पर बैठे सरोज कुमार सिंह की आवाज सुनने को अफसर तैयार नहीं हैं। सदर तहसील पे पुरविया पट्टी निवासी सरोज कुमार सिंह का आरोप है कि चकबंदी आयुक्त ने 31 जुलाई 2019 को डीएम को पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी थी, मगर आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed