फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: SP District President arrested for assaulting woman, sent to jail

प्रतापगढ़: महिला से मारपीट के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sun, 13 Sep 2020 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: SP District President arrested for assaulting woman, sent to jail
मानिकपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को लेकर कोर्ट जाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
दलित महिला से मारपीट व गालीगलौज के मामले में मानिकपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सपा जिलाध्यक्ष व उनके निजी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार लिया। न्यायालय में पेशी के बाद सपा जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जेल ले जाते समय दीवानी न्यायालय के बाहर जुटे सपाई नारेबाजी करते हुए पुलिस वाहन के सामने आ गए। धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने सपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें सात सपा कार्यकर्ता घायल हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच सपा जिलाध्यक्ष को जेल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर की रहने वाली गायत्री पत्नी अर्जुन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 10 सितंबर को करेंटी निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव अपने निजी सुरक्षाकर्मी राम सिंह यादव निवासी कुसाहिलडीह बाजार व तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ हथियारों से लैस होकर मऊदारा गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसके पति अर्जुन व परिवार के लवलेश को पीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए महिलाओं से अभद्रता की। साथ ही पूरे परिवार को जलाकर मार देने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, धमकी और एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
शनिवार की सुबह मानिकपुर पुलिस ने देशराज के इनारा के पास से सपा जिलाध्यक्ष व उनके गनर राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें थाने ले लाया गया। जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश चंद्र द्विवेदी व सीओ कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार ने थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।
लिखापढ़ी के बाद पुलिस उन्हें लेकर दीवानी न्यायालय पहुंची। यहां पहले से ही सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमघट लगा हुआ था। न्यायालय में पेशी के दौरान सपाई पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
बवाल की आशंका को देखते हुए एएसपी पश्चिमी, सीओ सिटी अभय पांडेय व कोतवाली पुलिस पहुंच गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सपा जिलाध्यक्ष और उनके सुरक्षाकर्मी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष को जेल ले जाने के दौरान न्यायालय गेट पर सपाई नारेबाजी करते हुए पुलिस जीप के सामने आ गए। सिपाहियों से धक्कामुक्की होने लगी। यह देख पुलिस ने सपाइयों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के लाठीचार्ज में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष साजिद खान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष राजू यादव, प्रेम यादव समेत सात कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या अस्पताल ले गए।

सपा जिलाध्यक्ष की कोर्ट में पेशी के दौरान पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने न्यायालय गेट पर जुटी भी?

सपा जिलाध्यक्ष की कोर्ट में पेशी के दौरान पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने न्यायालय गेट पर जुटी भी?- फोटो : PRATAPGARH

सपा जिलाध्यक्ष की न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस से नोकझोक करते कार्यकर्ता।

सपा जिलाध्यक्ष की न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस से नोकझोक करते कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed