{"_id":"5eb85b248ebc3e90a24a6a6c","slug":"pratapgarh-sabalgarh-derwa-no-longer-hotspot-ban-lifted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: सबलगढ़ डेरवा अब हॉटस्पॉट नहीं, हटाए गए प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: सबलगढ़ डेरवा अब हॉटस्पॉट नहीं, हटाए गए प्रतिबंध
Mon, 11 May 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्लीगी जमात के तीन सदस्यों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉट-स्पॉट घोषित किए गए डेरवा सबलगढ़ में अब प्रतिबंध हटा लिया गया है। यहां 28 दिनों से किसी में कोरोना जैसे लक्षण नहीं मिलने पर डीएम डा. रुपेश कुमार ने यह फैसला लिया। अब सोमवार से यहां शासन के निर्देश के अनुसार एकल दुकानें खुल सकेंगी।
डरेवा सबलगढ़ में तब्लीगी जमात के तीन लोग रुके थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया था। जांच के बाद तीनों कोरोना पाजिटिव मिले थे। इसके बाद तीन किमी के इलाके को सील करने के साथ ही हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 के कारण फैल रही महामारी को आपदा घोषित किए जाने के क्रम में डेरवा सबलगढ़ को हाट स्पाट घोषित करते हुए तीन किमी के दायरे में सील कर दिया गया था।
उस इलाके में लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा था। अपरिहार्य हालात को देखते हुए ही लोगों को छूट मिल रही थी। तीन किमी के दायरे में घोषित क्षेत्र की कंटेनमेंट की सीमा 28 दिन पूरी हो गई। इस दौरान इस इलाके में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
ऐसी दशा में सबलगढ़ डेरवा हाट स्पॉट एरिया में लगाए गए प्रतिबंध को समाप्त करते हुए सभी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने व शासन के निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया गया है। बाजार की दुकानें शासन के आदेशों के क्रम में ही खुलेंगी। सामान्य गतिविधियां संचालित होती रहेंगी।