फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Raghuraj Pratap Singh Raja bhaiya, Vinod Saroj and Gopal ji Nomination File today

प्रतापगढ़ : राजाभैया, विनोद सरोज व एमएलसी के लिए गोपालजी आज करेंगे नामांकन

Sat, 05 Feb 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 12:13 AM IST
सार

शनिवार को कुंडा विधानसभा सीट के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजाभैया, बाबागंज से विनोद सरोज व एमएलसी के लिए पूर्व सांसद अक्षय प्रातप सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से नामांकन करेंगे। 

विज्ञापन
Pratapgarh: Raghuraj Pratap Singh Raja bhaiya, Vinod Saroj and Gopal ji Nomination File today
राजा भैया - फोटो : social media

विस्तार

शनिवार को कुंडा विधानसभा सीट के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजाभैया, बाबागंज से विनोद सरोज व एमएलसी के लिए पूर्व सांसद अक्षय प्रातप सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से  नामांकन करेंगे। इससे पहले कुंडा से राजाभैया व बाबागंज से विनोद सरोज निर्दल चुनाव लड़ते रहे हैं। जबकि अक्षय प्रताप सिंह सपा के प्रत्याशी रहे हैं। 

विज्ञापन



एमएलसी चुनाव : पहले दिन किसी ने नहीं किया नामांकन 

विधान परिषद सदस्य के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, रामदयाल वर्मा, रामलखन चतुर्वेदी और अमरावती चतुर्वेदी ने नामांकन पत्र लिया। 11 फरवरी तक होने वाले नामांकन में एक प्रत्याशी को दस प्रस्तावकों के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन



विकास भवन में शुक्रवार से एमएलसी पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। हालांकि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, रामदयाल वर्मा, रामलखन चतुर्वेदी और  उनकी पत्नी अमरावती चतुर्वेदी ने नामांकन पत्र खरीदा है। 11 फरवरी तक होने वाले नामांकन में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को भी दस-दस प्रस्तावक देने होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को सिर्फ दो प्रस्तावकों की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमएलसी चुनाव के नामांकन के लिए जिला प्रशासन को अधिक सुरक्षा के उपाय नहीं करने पड़े। दरअसल, विकास भवन के ठीक सामने अफीम कोठी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन का नामांकन हो रहा है। इससे बैरियर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती पहले से ही थी। विकास भवन में पीडी कक्ष में हो रहे नामांकन में एडीएम सुनील कुमार शुक्ला पूरे समय मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed