फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Preparation to change the names of four stations of the district including the junction

प्रतापगढ़ : जंक्शन सहित जिले के चार स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी, जानें क्या होगा नया नाम

Sat, 11 Dec 2021 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Preparation to change the names of four stations of the district including the junction
प्रतापगढ़ जंक्शन। - फोटो : प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जंक्शन सहित जिले के चार रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी है। प्रतापगढ़ स्टेशन का नाम मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, विश्वनाथगंज स्टेशन का नाम बदलकर विश्वनाथगंज शनिदेव धाम, अंतू का नाम मां चंद्रिकनदेवी धाम अंतू और पृथ्वीगंज का नाम हवाईअड्डा पृथ्वीगंज करने के लिए सांसद संगमलाल गुप्ता ने रेलमंत्री को पत्र लिखा था। इस पर रेल मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से संस्तुति मांगी है।

विज्ञापन


जिले में प्रतापगढ़ जंक्शन सहित चार स्टेशन ऐसे हैं जो पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के समीप हैं। इसमें प्रतापगढ़ जंक्शन के समीप मां बेल्हादेवी धाम, अंतू स्टेशन के पास मां चंद्रिकन देवी धाम, विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के निकट शनिदेव धाम और पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन के समीप ऐतिहासिक हवाई अड्डा है। चारों स्थल जिले की पहचान हैं। ऐतिहासिक मंदिरों में जिले के साथ ही गैर जनपद के लोग भी दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं।

विज्ञापन

अंतू, विश्वनाथगंज और पृथ्वीगंज का नाम भी बदलने की कवायद
पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए सांसद संगमलाल गुप्ता ने समीप के स्टेशनों का नाम इन पौराणिक स्थलों के नाम से करने का पत्र रेलमंत्री को भेजा था। सांसद ने प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम परिवर्तित कर मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू स्टेशन का नाम मां चंद्रिकन देवीधाम अंतू, विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन का नाम शनिदेवधाम विश्वनाथगंज और पृथ्वीगंज स्टेशन का नाम हवाई अड्डा पृथ्वीगंज करने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा था।

रेलवे ने शुरू की नाम बदलने की कार्रवाई
सांसद का पत्र मिलने के बाद रेलवे ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रेल मंत्रालय ने इसके लिए प्रदेश सरकार से सहमति मांगी है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने बताया कि शहर में अधिष्ठात्री देवी मां बेल्हा देवी का धाम होने के साथ नगर पालिका परिषद का नाम भी बेल्हा है। ऐतिहासिकता संजोने के उद्देश्य से ही प्रतापगढ़ जंक्शन के आगे मां बेल्हा देवी धाम का नाम बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह अंतू, विश्वनाथगंज और पृथ्वीगंज स्टेशन को भी उनके मूल स्वरूप के साथ स्थानीय मान्यताओं से जोड़ने के प्रयास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed