फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Pradhan's brother's condition critical, admitted in ICU

प्रतापगढ़: प्रधान के भाई की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

Sat, 22 Aug 2020 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Pradhan's brother's condition critical, admitted in ICU
Pratapgarh: Pradhan's brother's condition critical, admitted in ICU
बदमाशों की गोली से घायल कंधई के पूरे देवजानी के कार्यवाहक प्रधान के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। गोली लगने से घायल कार्यवाहक प्रधान कोरोना से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम लगातार जुनैद के परिजनों व रिश्तेदारों पर शिकंजा कस रही है। हिरासत में लिए गए बीडीसी सदस्य समेत सात लोगों से पूछताछ में कोई क्लू नहीं मिला।
विज्ञापन

पूरे देवजानी के कार्यवाहक प्रधान आशीष तिवारी व उनके बड़े भाई वशिष्ठ तिवारी को शुक्रवार की सुबह घर में घुसकर गोली मारी गई थी। गोली मारने वाले दोनों नकाबपोश बदमाश भाग निकले थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने चार टीमें गठित कर हमलावरों की धरपकड़ का निर्देश दिया था। दूसरे दिन भी कार्यवाहक प्रधान की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। जिसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। शनिवार को तनाव के चलते गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। उधर, कार्यवाहक प्रधान कोरोना की जांच में पाजिटिव मिले। जबकि उनके भाई वशिष्ठ की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानी को लेकर हमला होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जेल में बंद प्रधान पूर्व प्रधान जुनैद के परिजनों व रिश्तेदारों पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। उसके ननिहाल से कुछ लोगों को उठाया गया। हिरासत में लिए गए बीडीसी सदस्य समेत सात लोगों से पूछताछ में कोई क्लू नहीं मिला। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जेल में प्रधान से संपर्क करने वालों की खोजबीन
जिला कारागार में निरुद्ध प्रधान जुनैद से संपर्क करने वालों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। उससे किन-किन लोगों ने बात किया या उसे सामान पहुंचाया है। उसके बारे में छानबीन की जा रही है। जेल से छूटे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भी खोजबीन की जा रही है। ऐसे लोगों पर भी पुलिस की नजर है। जो हाल में ही छूटे हैं और उनका संपर्क जुनैद से रहा हो। सार्विलांस व स्वाट टीम को छानबीन में लगाया गया है।
आने जाने वाले रास्तों पर खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पूरे देवजानी आने जाने वाले रास्ते को पुलिस खंगाल रही है। जिस रास्ते से नकाबपोश बदमाश कार्यवाहक प्रधान व उसके भाई को गोली मारने के लिए आए और फिर घअना को अंजाम देने के बाद भागे। उस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगालती रही। ताकि हमलावरों से जुड़ा कोई क्लू मिल जाए।

कार्यवाहक प्रधान के परिजनों से मिलने पहुंचे भाजपा के नेता
पूरे देवजानी में कार्यवाहक प्रधान आशीष व उसके भाई वशिष्ठ को गोली मारने की घटना के बाद शनिवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी परिजनों से मिलने पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस के आला अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गांव में लोगों के आने जाने के सिलसिले के बाद पुलिस भी खुफिया नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed