{"_id":"60ba4d2d8ebc3ea5ee1d2455","slug":"pratapgarh-police-remained-strong-one-lakh-prize-liquor-mafia-guddu-singh-surrendered-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : ताकती रही पुलिस, एक लाख के इनामी शराब माफिया गुड्डू सिंह ने कर दिया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : ताकती रही पुलिस, एक लाख के इनामी शराब माफिया गुड्डू सिंह ने कर दिया कोर्ट में सरेंडर
Fri, 04 Jun 2021 09:26 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:26 PM IST
सार
- जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए भी पुलिस ने गुड्डू सिंह को माना है दोषी
- हथिगवां, कुंडा समेत दूसरे थानों में दर्ज छह मुकदमों में चल रहा था फरार
विज्ञापन
pratapgarh news : शराब माफिया गुड्डू सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर।
- फोटो : pratapgarh
विस्तार
जिले की पुलिस को जिस एक लाख के इनामी शराब माफिया संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की सरगर्मी से तलाश थी। वह पुलिस के सामने ही कोर्ट परिसर में प्रवेश कर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। भनक लगते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिसकर्मी कोर्ट के अंदर बाहर आकर डट गए। शराब माफिया के ऊपर कुंडा, हथिगवां समेत अन्य थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। जनपद में जहरीली शराब से हो चुकी मौतों के लिए भी पुलिस ने गुड्डू सिंह को जिम्मेेदार माना है। वह करीब दो माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
विज्ञापन
जिले के हथिगवां , कुंडा समेत अन्य स्थानों से करोड़ों रुपये की अवैध शराब व फैक्ट्री से शराब बनाने का केमिकल बरामद होने के मामले में वांछित चल रहे शराब माफिया संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवासी बलीपुर मोहद्दीनगर की तलाश में प्रयागराज व जिले की पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगी हुई थी। एक अप्रैल को हथिगवां पुलिस ने बलीपुर से शराब बरामद की थी। दो अप्रैल को भारी मात्रा में अवैध शराब, केमिकल व शराब बनाने का कारखाना, मशीनें समेत शराब बनाने का उपकरण झाझा का पुरवा नौबस्ता में फार्म हाउस में बने गोशाला में बरामद हुआ था। इसके पहले भी मोहदद्दीनगर में भी शराब व केमिकल बरामद हुआ था।
विज्ञापन
pratapgarh news : शराब माफिया गुड्डू सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर।
- फोटो : pratapgarh
पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग चार मुकदमे दर्ज किए थे। कुंडा में भी अवैध शराब मिली थी। इन मामलों में भी पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए। जिसमे गुड्डू सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया। उनके अलावा 26 अन्य लोगों को पुलिस ने नामजद आरोपी बनाया था। पुलिस अब तक 11 लोगों को जेल भेज चुकी है। बलीपुर की पूर्व प्रधान के पति संजय प्रताप सिंह गुड्डू सिंह के फरारी के दौरान पुलिस अफसरों की संस्तुति पर उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
पुलिस के तमाम प्रयास के बाद वह भी हाथ नहीं लगा। दो माह से गुड्डू सिंह को पकड़ने का अरमान लिए बेल्हा की पुलिस शुक्रवार को हाथ मलती रह गई। गुड्डू सिंह अपने अधिवक्ता के साथ पुलिस के सामने न्यायालय परिसर में प्रवेश कर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जानकारी के बाद स्वाट टीम , नगर कोतवाली समेत भारी पुलिस फोर्स कोर्ट के बाहर डेरा डाल दी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि जिले में जहरीली शराब से होने वाली मौतों के लिए भी गुड्डू सिंह दोषी है। उसकी गिरफ्तारी का पुलिस पूरा प्रयास करते हुए दबाव बना रखी थी। पुलिस के दबाव के चलते ही उसने कोर्ट में सरेंडर किया है।