फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Police jeep rammed into a tree chasing bikers fleeing by firing, three soldiers and two home guards injured

प्रतापगढ़: फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवारों का पीछा कर रही पुलिस की जीप पेड़ से टकराई, तीन सिपाही व दो होमगार्ड घायल

Tue, 17 Dec 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Police jeep rammed into a tree chasing bikers fleeing by firing, three soldiers and two home guards injured
अंतू के लोकईयापुर बभनी में पुलिस वाहन के दुर्घटना में घायलों को प्रयागराज रेफर ले जाते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर भाग रहे बाइक सवार लोगों का पीछा कर रही अंतू पुलिस की जीप ट्रक से बचने के लिए अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमे सवार तीन सिपाही व दो होमगार्ड घायल हो गए। फायरिंग का एक आरोपी भी हादसे में घायल होकर गिर पड़ा। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई। जबकि दो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख दो सिपाही व आरोपी युवक को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सेवानिवृत्त फौजी है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित मां चंडिका फिलिंग स्टेशन पर रविवार की रात दो बाइक से सवार तीन लोग पहुंचे। वे सेल्समैन को बुलाए और बाइक में पेट्रोल डालने के लिए बोले। सेल्समैन ने पेट्रोल न होने की बात कही। जिसके बाद बाइक सवार गालियां देते हुए फायरिंग करने लगे। इस बीच गश्त पर निकली अंतू पुलिस के साथ ही प्रभारी थानाध्यक्ष अभय सिंह भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देख बाइक सवार फायरिंग करते हुए बिहारगंज की ओर भागे। पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। बभनी व लोकैयापुर के बीच कोहरे के चलते सामने से आ रहे ट्रक से एक बाइक सवार की टक्कर हो गई। अचानक सामने से आए ट्रक से बचने के लिए पुलिस जीप अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस बीच पीछे से प्रभारी थानाध्यक्ष व पीआरवी टीम भी पहुंच गई।
पुलिस जीप में फंसे आरक्षी राजवेंद्र सिंह राणा सिंह (25), अमित कुमार पटेल (28), रतन कुमार (30) व होमगार्ड संदीप सिंह (35) और हरीलाल (36) को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए दूसरे वाहन से जिला अस्पताल भेेजा गया। कुछ दूरी पर फायरिंग करने का आरोपी मुकेश रववत (34) निवासी उपाध्यायपुर शकरपुर थाना अंतू बाइक समेत घायल अवस्था में पड़ा था। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हो गई। उसे भी पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में सिपाही राणा, अमित व आरोपी मुकेश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय भी अस्पताल पहुंच गए। इस मामले में सेल्समैन धर्मपाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि फरार दो आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। एक आरोपी मुकेश का पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज में उपचार चल रहा है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
पेट्रोल नहीं है तो गोली खाओ
रविवार की देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक सवार तीन युवक सेल्समैन से बाइक में पेट्रोल भरने की जिद करने लगे। जब सेल्समैन ने हाथ खड़ा करते हुए केबिन की ओर जाने लगा तो बाइक सवार युवक गाली गलौज करने लगे। इस बीच बाइक सवार युवक बोल पड़ा कि पेट्रोल नहीं है तो गोली खाओ। यह कहते हुए वह फायरिंग करने लगा। करीब पांच राउंड फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

भयभीत हो उठे बाजारवासी
पेट्रोल पंप पर फायरिंग की आवाज सुनकर बाजार के लोग जाग गए। यह तो गनीमत रही कि कुछ ही देर में गश्त पर निकली पुलिस व प्रभारी थानाध्यक्ष भी अपने प्राइवेट वाहन से पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो वे खून खराबा कर सकते थे। घटना से बाजार के लोगों में भय व्याप्त हो गया।

अंतू के लोकईयापुर बभनी में पुलिस वाहन के दुर्घटना में घायल सिपाही का इलाज करते चिकित्सक।

अंतू के लोकईयापुर बभनी में पुलिस वाहन के दुर्घटना में घायल सिपाही का इलाज करते चिकित्सक।- फोटो : PRATAPGARH

अंतू थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर फायरिंग करने के आरोपी की क्षतिग्रस्त बाइक।

अंतू थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर फायरिंग करने के आरोपी की क्षतिग्रस्त बाइक।- फोटो : PRATAPGARH

अंतू के लोकईयापुर बभनी में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन।

अंतू के लोकईयापुर बभनी में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed