फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: No thermal screening of anyone in Corona positive village

Pratapgarh: कोरोना पाजिटिव के गांव में किसी की नहीं हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Thu, 07 May 2020 11:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: No thermal screening of anyone in Corona positive village
थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : pratapgarh
चंडीगढ़ से दोस्त के साथ कोरोना पाजिटिव के गांव पहुंचने के मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीड़ित व उसके दोस्त को प्रशासन ने अस्पताल तो भेज दिया, लेकिन ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं कराई गई। कोरोना पीड़ित जहां रुका था, उस जगह को सील भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन

 
उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ पूरे नेवली निवासी युवक चंडीगढ़ में रहता था। वहां वह कोरोना संक्रमण की चपेट में  आ गया। उसने चंडीगढ़ में जांच भी कराई, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही वह बाइक से दोस्त के साथ मंगलवार को गांव आ गया। इसकी जानकारी चंडीगढ़ प्रशासन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पूरे नेवली के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे कोरोना पीड़ित को पांच घंटे बाद प्रयागराज भेज दिया गया। दूसरे दिन शाम को उसके दोस्त को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पांच घंटे तक कोरोना पीड़ित व बीस घंटे तक उसके साथ आया दोस्त पूरे नेवली में रहा, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने एक भी ग्रामीण की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि जिले में अभी तक जहां भी मरीज मिले, उस जगह को तीन किलोमीटर तक सील करते हुए हजारों लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाती है। कई लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाता है। लेकिन उदयपुर के पूरे नेवली में कोरोना पाजिटिव के पहुंचने के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ।


प्रशासन का तर्क है कि कोरोना पीड़ित सीधे स्कूल पहुंचा था। वह किसी से भी नहीं मिला। जिससे गांव को सील करने व थर्मल स्क्रीनिंग की जरूरत नहीं है। लेकिन यह बाद ग्रामीणों को हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed