फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news3

कुएं में गिरी बकरी निकालतेे समय दम घुटने से युवक की मौत

Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news3
pratapgarh
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को कुएं में गिरी बकरी को निकालने के चक्कर में रस्सी छूट जाने से एक युवक उसके अंदर जा गिरा। दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद शव को बाहन निकाला। हादसे ही वजह गांव वाले जहरीली गैस बता रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के हंडौर पूरे बल्दियान गांव में शनिवार को तीन बजे के करीब एक बकरी 70 फिट गहरे कुएं में गिर गई। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोग वहां जुट गए। इस बीच गांव का ही रामराज सरोज उर्फ गुड्डू (33) पुत्र सुखराम रस्सी के सहारे कुएं में उतरने लगा।
विज्ञापन


अचानक रस्सी उसके हाथ से छूट गई और वह कुएं में गिर गया। दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने बताया कि जलस्तर काफी नीचे होने के चलते अक्सर कुएं में जहरीली गैस उत्पन्न हो जाती है। इसके चलते उसकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देखते की देखते लोगों का मजमा लग गया। लेकिन कोई भी कुएं में घुसने का साहस नहीं कर सका। इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणाें की मदद से काफी मशक्कत कर दो घ्ंाटे बाद शव को बाहर निकाला। सूचना पर तहसीलदार भगवानदास कमलवंशी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed