फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Two inspectors including the police inspector suspended in the Patti firing case

Pratapgarh News : पट्टी गोलीकांड में कोतवाल समेत दो दरोगा निलंबित, सगे भाइयों को गोली मारने का मामला

Mon, 28 Jul 2025 06:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

पट्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर मारपीट और गोली मारने के मामले में लापरवाही बरतने वाले कोतवाल और दो दरोगा पर निलंबन की गाज गिरी है। सीओ पट्टी की रिपोर्ट के बाद अब विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Pratapgarh News: Two inspectors including the police inspector suspended in the Patti firing case
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को पट्टी कोतवाली लाया गया। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पट्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर मारपीट और गोली मारने के मामले में लापरवाही बरतने वाले कोतवाल और दो दरोगा पर निलंबन की गाज गिरी है। सीओ पट्टी की रिपोर्ट के बाद अब विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि जांच में पाया गया कि 21 जुलाई को बैनामा कराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई। बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने विवाद के दौरान बैनामा कराने वाले बृजेश तिवारी की मदद करने आए सुल्तानपुर के सगे भाई अरुण व आदित्य मिश्रा को गोली मार दी थी। जिसमे पट्टी कोतवाल पंकज कुमार राय, हल्का दरोगा बैकुंठनाथ व उपनिरीक्षक संतोष पासवान को निलंबित कर दिया गया है। घटना के दौरान तीनों ने लापरवाही और शिथिलता बरती थी।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रानीगंज के जरियारी में जमीन के विवाद में महिलाओं को गोली मारने के मामले में चौकी प्रभारी हरिमोहन राजपूत को लाइन हाजिर करते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव को स्पेशल चोरी अनावरण टीम का प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के हमलावर होते ही एसपी ने की कार्रवाई

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने रविवार को ढकवा में आयोजित कार्यक्रम के बीच पुलिस अफसरों पर हमला बोला था। उनका कहना था कि जब घटना की जानकारी पुलिस अफसरों को थी तो कैसे घटना घटित हो गई। घटना के सात दिन बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने पुलिस अफसरों को कठघरे में खड़ा करते हुए पट्टी व रानीगंज में हुई घटना में अब तक कार्रवाई न करने पर सवाल उठाया था। पूर्व मंत्री के बयान की अभी चर्चा ही चल रही थी कि आधी रात को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पट्टी व रानीगंज पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर दी। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed