फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh news

Pratapgarh News: सेनहुआ नाले में 28 घंटे बाद मिला ट्रक चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh news
मछली पकड़ने के दौरान नहाने के लिए चेकडैम से कूदे ट्रक चालक का शव 28 घंटे बाद सेनहुआ नाले में मिला। एसडीआरएफ की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

जरियारी निवासी 28 वर्षीय अरबाज शनिवार की सुबह गांव के साथियों के साथ इमलीडा के सेनहुआ नाले पर मछली पकड़ने गया था। तेज बहाव को देखते हुए अरबाज नहाने के लिए चेकडैम में नाले में कूद गया। वह गहरे पानी में समा गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। स्थानीय गोताखोर भी उसकी तलाश करने में कामयाब नहीं हो सके। रविवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सेनहुआ नाले में अरबाज की तलाश करने लगी। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से एक किमी दूर मोहड़ा घाट पर अरबाज का शव खोज निकाला। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। नाले से लेकर जरियारी तक कोहराम मचा रहा। परिवार के लोगों को संभालने में ग्रामीण परेशान रहे। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी जामताली हरिमोहन राजपूत आवश्यक कार्रवाई करते रहे।
विज्ञापन






वादी मुकदमा को मिली धमकी, फायरिंग का आरोप
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर राजापुर रैनिया निवासी शिव शंकर शुक्ल ने पड़ाेसियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसका कहना है कि पिता राम अभिलाष शुक्ल की कुछ महीने पहले हत्या कर दी गई। उसने गांव के ही प्रदीप यादव, मोहित यादव एवं अमरदेव यादव को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। कुछ दिन पहले सभी जमानत पर छूट गए। 16 सितंबर को मुकदमे में गवाही देने वह अपने साथी रवि शंकर के साथ बाइक से जा रहा था। छतरपुर शिवाला के करीब उस पर फायरिंग की गई। हालांकि वह बच गया। आरोपियों ने मुकदमे की पैरवी न करने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed