{"_id":"a3487c44c8e74f0746a207200d4f14f7","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-917","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी पर गिरा एचटी लाइन का तार, कई घरों के उपकरण जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी पर गिरा एचटी लाइन का तार, कई घरों के उपकरण जले
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा इलाके में एलटी लाइन पर 11 हजार लाइन का तार गिर गया। इससे एलटी लाइन में 11 हजार का करंट दौड़ गया। हाईवोल्टेज से कई ग्रामीणों के उपकरण जल गए। बल्ब तेज आवाज के साथ फट गए। इसके अलावा घरों में भी करंट उतर आया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से फोन कर लाइन कटवाई गई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। बाबागंज विकास खंड के झींगुर गांव में 11 हजार की लाइन लगवाई जा रही है। इस लाइन को नए तार व डिस्क के माध्यम से लगाना था।
ठेकेदार सहित अधिकारियों ने लापरवाही के चलते इसमें पुरानी लाइन को ही पैच कर दिया। पुरानी लाइन में डिस्क टूटे होने के बुधवार को सुबह 10 बजे बिजली आई तो तेज चिंगारी के साथ 11 हजार लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे गांव की एलटीलाइन में 11 हजार का करंट दौड़ गया। इससे कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए। बल्ब फट गए। यही नहीं दीवारों में लगे केबिल जलने के कारण घरों में भी करंट उतर आया। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से अधिकारियों को फोनकर बिजली कटवाई गई। तब जाकर राहत मिली।