फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

ब्लॉक पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 02 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
ब्लाक सांगीपुर में हुए हमले के विरोध में कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में मंगलवार को हड़ताल कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर द्विवेदी ने बीडीओ सावित्री शर्मा, एडीओ सुखई राम व ब्लाक कर्मचारियों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि अभी तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं की जा सकी है। जबकि तीन दिन का समय बीत गया है।
विज्ञापन


 संघ के लोगों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के लोगों ने हड़ताल कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने सभी अधिकारियों व कर्मियों को हड़ताल में पहुंचने की अपील की। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के लोगों ने विकास भवन परिसर में तालाबंदी कर विरोध जताया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने किया। इस मौके पर वकील अहमद, सुषमा कुरील, बीएल पटेल, दिवाकर सिंह, नरसिंह, अनवर खां, दुर्गेश श्रीवास्तव, शिवपूजन मिश्र,नसीम खां, अश्वनी श्रीवास्तव, रामसजीवन मिश्रा, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed