{"_id":"22aa4b98153a1d32f6cd3284c5f75604","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-911","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भंगवाचुंगी के करीब डीसीएम की टक्कर से दहिलामऊ भुलियापुर निवासी शाहरुख (18) की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक भाग निकला।
नगर कोतवाली के दहिलामऊ भुलियापुर निवासी शाहरुख पुत्र माजिद बाइक से पूरे पितई ट्रक बनवाने के लिए जा रहा था। भंगवाचुंगी से आगे बढ़ने पर इंडिया बैंक के करीब उसे डीसीएम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल शाहरुख को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। उसका शव देखते ही परिवार के लोग लिपटकर रोने लगे। देखते ही देखते अस्पताल में लोगों का जमघट लग गया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।