फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

रीता जोशी के बयान पर उबले भाजपाई

Sun, 21 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने के फरमान को शर्मनाक बताकर कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.रीता बहुगुणा जोशी चौतरफा घिर गई हैं। उनके विवादित बयान पर न सिर्फ भाजपाई, बल्कि कांग्रेसी भी भड़के हुए हैं। बयान के विरोध में भाजपाइयों के अतिरिक्त कांग्रेसियों ने भी रविवार को इलाहाबाद, प्रतापगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर डॉ.रीता जोशी का पुतला फूंका। साथ ही रीता जोशी के खिलाफ अनुशासनात्क कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची डॉ.रीता जोशी ने तिरंगे को लेकर ऐसा विवादित बयान जारी किया कि कांग्रेसी भी इसे पचा नहीं सके। पार्टी के तमाम नेताओं ने दबी जुबान से इसकी आलोचना की तो कई कार्यकर्ता बयान के विरोध में खुलकर सामने आ गए। रविवार शाम इलाहाबाद के मुट्ठीगंज इलाके में शहर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रीता बहुगुणा जोशी का पुतला फूंका। कहा, रीता जोशी के बयान से देश भर के कांग्रेसी हैरत में हैं।
विज्ञापन


 विवादित बयान से गांधी-नेहरू परिवार की देशभक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इससे कार्यकर्ता हतोत्साहित भी हुए हैं। कांग्रेसियों ने पार्टी की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर रीता जोशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व मंडल अध्यक्ष शकील अहमद सहित जितेंद्र कुमार, मुजीब, जैद खां, कामेश्वर हेला, मोहम्मद हाशिम, रितेश कुमार, शिवकरन श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अल्लापुर में कुंदन गेस्ट हाउस के निकट अजय राय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भी रीता जोशी का पुतला फूंका। अजय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के स्वाभिमान को भूल चुकी है। छात्र नेता सुभाष त्रिपाठी मानव ने कहा कि रीता जोशी अपना बयान वापस लें, वरना आंदोलन और तेज होगा। अजीत यादव ने कहा कि रीता जोशी खुद ही बताएं कि विश्वविद्यालयों में तिरंगा नहीं तो कौन सा झंडा फहराया जाए।

पुतला फूंकने वालों में तनय मिश्र, आरके सिंह, प्रदीप कुमार गोस्वामी, संदीप मिश्र, विजय शुक्ला, सुरेश यादव, अविनाश चौधरी, बऊ मिस्त्री, बच्चा पासी, जगदीश यादवप, रामेश्वर सोनकर आदि शामिल रहे। वहीं, प्रतापगढ़ में भी अंबेडकर चौराहे पर रीता के बयान के खिलाफ भाजपाइयों ने नाराजगी जताई और उनका पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन करने वालों ने रीता जोशी के खिलाफ राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की।


रीता ने दी सफाई, तिरंगे में मेरी अटूट आस्था
तिरंगे के बारे में विवादित बयान के बाद चौतरफा घिरीं प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. रीता जोशी ने रविवार को बयान से पलटते हुए दावा किया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा, तिरंगे के प्रति मेरी मेरी अटूट आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed