फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

सेना भर्ती से लौट रहे युवकों से सहमी रही पुलिस

Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में सेना भर्ती से लौट रहे युवकों के सुलतानपुर में बवाल की खबर पर प्रशासन अलर्ट हो गया। चिलबिला से लेकर शहर में पुलिस भ्रमण कर अभ्यर्थियों पर निगाह रखे रही। पुलिस की चौकसी के चलते किसी तरह का बवाल नहीं हो सका। फैजाबाद में सेना की भर्ती देखने के बाद रविवार की शाम अभ्यर्थी साकेत एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन अपने घर के लिए रवाना हुए। खबर मिली कि युवकों ने सुलतानपुर स्टेशन पर बवाल किया है। यह खबर मिलने के बाद रेलवे पुलिस के साथ ही नगर कोतवाली पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव चिलबिला स्टेशन पर डट गए। जबकि शहरी क्षेत्र में चौकी प्रभारियों को मुुस्तैद रहने का आदेश दिया। भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी एसएम कासिम, सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनूप श्रीवास्तव मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी पीयूष पांडेय, जेल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला दलबल के साथ शहर का चक्रमण करने लगे। ट्रेन से उतरते ही अभ्यर्थियों के आगे पीछे पुलिस भी चल देती। ताकि सेना भर्ती से लौट रहे अभ्यर्थी किसी तरह का बवाल न कर सके। भीड़ छटने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed