{"_id":"a675501c15e4ba94992bfbef5f3ee685","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-838","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को नहीं मिल सका स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को नहीं मिल सका स्वरोजगार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आर्थिक तंगी से जूझ रहीं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर मजबूत करने के लिए शासन स्तर से लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन अफसरों की उदासीनता के चलते जिले में यह योजना धड़ाम हो गई है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष महिलाओं के समूह का गठन नहीं हुआ है।
केन्द्र सरकार की ओर से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार करने का अवसर दिया जाता है। साथ ही समूह बनाकर पैसा बचत की सीख दी जाती है। मगर बेल्हा में ऐसा कुछ हकीकत में नहीं हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी महज कागज पर ही इस योजना को दौड़ा रहे हैं। इसकी वजह से जनपद की अधिकांश महिलाओं को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं और शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत विकास के जिम्मेदार अधिकारी गांव-गांव में पहुंच कर दस महिलाओं को एकत्रित कर उनका समूह बनवाते हैं। समूह के नाम से बैंक में खाता खुलवाते हैं। प्रति माह महिलाओं से 50 रुपये समूह में इकट्ठा करके समूह की अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पैसे को बैंक में जमा करती हैं। डेढ़ वर्ष बाद जब महिला को स्वारोजगार या पैसों की जरूरत होने पर समूह की बैठक करके सबकी सहमति से पैसा निकाला जाता है। इसके बाद भी यह सिलसिला चलता रहता है। फिर किसी को जरूरत पड़ती है तो पैसा निकाला जाता है। इससे समूह भी चलता रहता है और महिलाओं को स्वरोजगार करने का मौका भी मिल जाता है।