फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

परशुराम सेना करेगी प्रेमी युगलों का विरोध

Sat, 13 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 13 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
रविवार को वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी युगल की मोहब्बत पर
विज्ञापन
परशुराम सेना का पहरा रहेगा। सार्वजनिक स्थलों के साथ ही सूनसान स्थानों पर मिले प्रेमी युगल को सबक सिखाने की तैयारी है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए प्रेमी युगल को बड़ी बेसब्री से वेलेंटाइन डे के दिन का इंतजार रहता है। हमेशा की तरह इस डे का कुछ संगठन विरोध करते हैं। इस बार भी प्रेमी युगल की मोहब्बतों पर पहरा लगाने को लेकर रणनीति बनी है।

परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला ने अपने बयान में कहा है हमारा देश संतों व महात्माओं का है। पश्चिमी सभ्यता का कुछ युवा अनुसरण कर समाज की सोच बदलने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसी हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यदि ऐसे प्रेमी युगल मिलते ही तो उन्हें नई राह दिखाई जाएगी। परशुराम सैनिक हर स्थानों पर नजर रखेंगे। ताकि ऐसे लोगों की मंशा सफल न हो सके। इधर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि विरोध करने के नाम पर किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने व उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की इजाजत नहीं मिलेगी। सभी थानेदारों को निर्देश किया गया है कि उपद्रव करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed