{"_id":"03f66e602283016c9fcf31e1e5a63a99","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों के नामांकन में जाति प्रमाणपत्र की आ रही बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों के नामांकन में जाति प्रमाणपत्र की आ रही बाधा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के बाद ज्यादातर विकास खंडों में सदस्य संख्या पूरा न होने के कारण प्रधानों को अब तक शपथ नहीं दिलाई जा सकी है। इसलिए ग्राम सभा सदस्यों का नामांकन कराया जा रहा है। लेकिन तहसील कार्यालय द्वारा उनको जाति प्रमाणपत्र न जारी किए जाने से मामला अटक रहा है। क्योंकि नामांकन अवधि में यदि प्रमाणपत्र न मिले तो नामांकन अधूरा मानकर निरस्त कर दिया जाएगा।
पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों में प्रधान तो चुन लिए गए, लेकिन ज्यादातर ग्राम सभाओं में ग्राम सभा सदस्यों के नामांकन न दाखिल होने तथा कोरम न पूरा होने के कारण ऐसे प्रधानों को अब तक न शपथ दिलाई गई है और न ही इन ग्राम सभाओं के खाते ही खोले गए हैं। विकास कार्यों में हो रहे विलंब के चलते बचीं ग्राम सभा सदस्य की सीटों पर नामांकन शुरू हो गया है। जिसकी अंतिम तिथि दो दिन बाद समाप्त हो रही है। जिन ग्राम सभा सदस्यों सीटों पर आरक्षण है उन्हें जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, लेकिन तहसील प्रशासन पंचायत चुनाव की तरह प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहा है। तहसील प्रशासन का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी का आदेश नहीं होगा हाथ से बने प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सकेंगे। ऐसे में मामला अटक रहा है।
इस मामले को लेकर दिन भर तहसील से लेकर ब्लाक तक गहमागहमी बनी रही लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। क्योंकि आन लाइन आवेदन से बनने वाले प्रमाणपत्र में पखवारा भर लगता है। ऐसे में नामांकन की समय सीमा समाप्त हो जाएगी। नामांकन के लिए परेशान लोगों ने इस समस्या की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तहसील से प्रमाणपत्र जारी कराए जाने की मांग उठाई है।