{"_id":"06eb374e27475d97f3a64603c93b3d73","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-752","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने कार भिड़ंत में आठ लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने कार भिड़ंत में आठ लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-लखनऊ हाइवे पर स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के बादू का पुरवा के पास रविवार की रात दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों कार पर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
इलाहाबाद जनपद के चंदीपुर मादूपुर गांव निवासी रामपाल (45) पुत्र बाबूराम, अखिल (42) पुत्र भगौती, शिवा (28) पुत्र मुन्नालाल व मंजू (25) पत्नी जानवेन्द्र रविवार की देर रात कार से लखनऊ में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थेे। कार जैसे ही नवाबगंज थाना क्षेत्र के वादू का पुरवा परियावां के पास पहुंची कि लखनऊ से इलाहाबाद की ओर जा रही अनियंत्रित कार से जोरदार टक्कर हो गई।
इससे दूसरे कार पर सवार बिहार प्रांत के पटना जनपद के पटेल नगर निवासी अरविंद (45) पुत्र शिव रतन, नुपुर (17) पुत्री निर्मल, उषा (50) पत्नी निर्मल व निर्मल कुमार (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।