{"_id":"992da5b8dc254feb75f85c04e1440778","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-735","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवगढ़ और गौरा में सपा का दबदबा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवगढ़ और गौरा में सपा का दबदबा कायम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शिवगढ़ एवं गौरा सीट पर सपा समर्थित उम्मीदवारों ने अपनी जीत का परचम लहराया। दोनों ब्लॉकों से सपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हुए। गौरा से पूर्व मंत्री व सपा विधायक के पुत्र निर्विरोध हुए। दोनों जगहों पर सपा की मजबूत किलेबंदी में अन्य दल टिक नहीं सके ।
ब्लाक प्रमुख चुनाव की ताराीखों के ऐलान के बाद से ही गौरा एवं शिवगढ़ ब्लाक में निर्विरोध चुनाव की चर्चा शुरू हो गई थी। इस बात को लेकर रणनीति भी बन चुकी थी। पार्टी स्तर से भी इसको लेकर मंथन शुरू हो गया। शिवगढ़ ब्लाक में कुल 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच प्रमुख पद का चुनाव होना था। यहां पूर्व प्रमुख रमाकांत दूबे के पुत्र विनोद ने चुनाव की कमान संभाली और सपा समर्थित भानुमती को निर्विरोध प्रमुख की कुर्सी पर आसीन करवा दिया। शुक्रवार के दिन भारी संख्या में अपने समर्थकों संग शिवगढ़ एवं गौरा में नामांकन के बाद कुछ घंटों में ही जीत की इबारत लिखी गई।
गौरा में पूर्व मंत्री व सपा विधायक के पुत्र पूर्णांशू ओझा उर्फ श्यामू ओझा ने समर्थकों संग नामांकन दाखिल किया। यहां 90 क्षेत्रपंचायत सदस्यों में लगभग 87 सदस्यों ने अपना समर्थन देते हुए निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता तय कर दिया। शिवगढ़ में नामांकन के दौरान दीप्ती दूबे, आरती तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, राकेश दूबे, दुर्गेश सहित भारी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।