{"_id":"d5f3283d29acf2bcadff3551317892e3","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-734","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रखहा(ब्यूरो)। गुरुवार की रात संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कंधई थाना क्षेत्र के खूझी कला निवासी शंभूनाथ का विवाह कांपा निवासी सोना देवी (26) के साथ कई साले पहले हुआ था। शादी के बाद दोनों का पारिवारिक जीवन बेहतर चल रहा था। उनके तीन बेटे भी हैं। शंभूनाथ की मानें तो गुरुवार की रात अचानक सोना की तबीयत खराब हो गई। पहले पेट दर्द फिर सिर में तकलीफ होने लगी। इस दौरान उसने दर्द की दवा खा ली।
भोर में 4.30 बजे सोना की सांसें थम गईं। यह देख शंभूनाथ सन्न रह गया। उसके घर से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। मामले की जानकारी शंभूनाथ ने मायकेवालों को दी। सोना के मामा व उसकी बहन गीता पत्नी कुलदीप कई लोगों के साथ रोते-बिलखते पहुंची। वे पति समेत ससुराल के लोगों पर सोना की हत्या करने का आरोप लगाने लगे। उन लोगों की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।