{"_id":"b48defe9961652d5edf058d89ee50bbf","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-730","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुआ नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुआ नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात फरवरी को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाकों में नामांकन हुआ। नामांकन में सात ब्लॉकों में केवल एक-एक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। जबकि नौ ब्लॉकों में सात फरवरी को चुनाव होगा। संडवा चंद्रिका, मंगरौरा, आसपुर देवसरा और पट्टी में तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। छह ब्लॉकों में दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव मैदान में हैं। शनिवार को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे और रविवार को मतदान होगा।
जिले के 17 ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को हुए नामांकन में सुरक्षा घेरा तगड़ा रहा। ब्लाक मुख्यालयों पर होने वाले नामांकन में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। संडवा चंद्रिका ब्लाक में रामकली, खेतारानी और पंकज सरोज, मंगरौरा से कंचन देवी, शांति देवी, पूनम, आसपुरदेवसरा से माधुरी, नीतू शर्मा, नीतू यादव, पट्टी में साधना सिंह, विद्याशंकर और राकेश सिंह ने पर्चा भरा है।
सदर ब्लाक में महेंद्र बौद्ध और रामप्रकाश सरोज, बेलखरनाथधाम में नेपाली, इसराजी, बाबागंज में बिंदू सिंह, लक्ष्मी देवी, लालगंज में सुरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, मानधाता में अजय कुमार सिंह, अशफाक अहमद और लक्ष्मणपुर में गीता देवी और वाहिदा वेगम ने नामांकन पत्र भरा है। नामांकन स्थल पर अनाधिकृत लोगों के लिए प्रवेश वर्जित किया गया था।
विज्ञापन
इससे काफिले के साथ पहुंचने वाले प्रत्याशियों के समर्थक मुख्य दरवाजे से ही लौट आते थे। अंदर जाने की छूट सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही थी। शनिवार को नाम वापसी और रविवार को मतदान होगा। 11 बजे से तीन बजे के बीच होने वाले मतदान के बाद देर शाम गणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी तैनात कर रखा है।