{"_id":"c36d78bc10afe2fc85f806ea403febb8","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-729","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम की टीम ने शुक्रवार को सीएचसी में निरीक्षण किया। राज्य मुख्यालय से महाप्रबंधक वीके जैन व डीसीएम कौशल विष्ट के नेतृत्व में आई टीम ने मातृ मृत्यु दर रोके जाने के प्रबंधों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। टीकाकरण एवं स्वास्थ्य वर्धक दवाओं के उपयोग व पौष्टिक आहार पर भी एएनएम तथा आशा बहुओं के प्रशिक्षण आदि पर भी पूछताछ की।
सरकारी एंबुलेंस सेवा में दवा तथा आक्सीजन समेत सुविधाओं को पर्याप्त न पाकर नाराजगी जाहिर की। वहीं प्रसूता कक्ष तथा इमरजेंसी में भी दवाओं के रखरखाव एवं साफ-सफाई पर्याप्त न पाकर भी टीम के अफसर भड़क उठे। टीम ने प्रसव पंजिका का भी निरीक्षण किया। सदस्यों ने स्वाथ्य कर्मियों को नसीहत दी कि यदि पखवारे भर के भीतर व्यवस्था में सुधार न दिखा तो दोबारा के निरीक्षण में खामी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। चिकित्साधीक्षक डॉ.शरद गुप्ता ने टीम को जानकारियां उपलब्ध कराईं।