{"_id":"b176e12bc69f851aa7f7178415511b31","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-712","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज कोतवाल को एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज कोतवाल को एसपी ने किया लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
92 पेटी अवैध शराब चोरी से कोतवाली उठा लाना लालगंज कोतवाल को महंगा पड़ा। एएसपी की जांच रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने लालगंज कोतवाल को लाइनहाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि महेशगंज से बरामद अवैध शराब के आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी।
पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने मंगलवार की देर रात चोरी से अवैध शराब कोतवाली में लाकर रखने के मामले में कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव को दोषी पाया। इसलिए उन्हें तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर पीआरओ अमित पांडेय को प्रभारी कोतवाल बनाकर भेजा गया है। पुलिस लाइन के दरोगा मृत्युजंय मिश्रा को पीआरओ बनाया गया है। भुपियामऊ चौकी प्रभारी एसके अवस्थी को कोतवाली का एसएसआई बनाया गया। फतनपुर के दरोगा सियाराम को भुपियामऊ चौकी की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि अवैध शराब के कारोबार में जिन लोगों का नाम प्रकाश में आया है या फिर वे आरोपी बनाए गए हैं उन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।