{"_id":"0f26d889d2fb57594ca660b2ca520a0c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-711","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव में लगेगी चार कंपनी पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव में लगेगी चार कंपनी पीएसी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आदर्श सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए चार कंपनी पीएसी मिली है। अपराधी प्रावृत्ति के बीडीसी सदस्यों की निगरानी के साथ उनके मोबाइल सार्विलांस पर लगाए गए हैं। संवेदनशील ब्लाकों पर मतदान के दिन अतिरिक्त फोर्स तैनात होगी। डीएम ने बताया कि सात जनवरी को ब्लाक प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। जिले के 17 ब्लाकों में आधा दर्जन ब्लाक संवेदनशील हैं।
इसे गंभीरता से लेते हुए ब्लाक प्रमुख का चुनाव कराने के लिए शासन चार कंपनी पीएसी देने को तैयार है। अधिकारियों के साथ अलग से फोर्स लगाई जाएगी। अपराधी प्रावृत्ति के बीडीसी सदस्यों पर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों का मोबाइल भी सार्विलांस पर लगाया गया है। ताकि उनकी गतिविधियों की रिपोर्ट मिलती रहे। जिले में कुल 1526 बीडीसी सदस्य हैं। चुनाव के दौरान अधिकारियों के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ महिला पुलिस भी तैनात की जाएगी। आयोग के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बवाली लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है।