{"_id":"055a6be3b0877aa08ad322d5f9634ef6","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-706","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी ईंटों से तैयार हो रहा नया भवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी ईंटों से तैयार हो रहा नया भवन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल डिपो बनाने की कवायद तो शुरू हो गई, मगर अधिकारियों की सांठ-गांठ के चलते ठेकेदार निर्माण में खेल कर रहे हैं। निर्माण कार्य में पुरानी ईंटाें को उखाड़ कर नए भवन में लगाया जा रहा है। भवन निर्माण में मानक एक चार के मसाले का है जबकि ठेकेदार एक आठ का मसाला प्रयोग कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं।
जिले के रोडवेज डिपो की खराब दशा को देखते हुए शासन ने मॉडल डिपो बनाने के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये दिए हैं। इसके निर्माण के लिए मुकेश कंन्सट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी लखनऊ ने ठेका लिया है। डिपो निर्माण कार्य भी शुरू हो गया। पहले पुराने भवन को तोड़ा गया। इन दिनों नया भवन बनने का काम शुरू हो गया है। विभाग के अवर अभियंता और ठेकेदार की मिलीभगत से निर्माण में व्यापक धांधली की जा रही है। पुराने भवन से निकली र्हुइं ईंटों को साफ कर नए भवन में लगाया जा रहा है।
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की बातों पर गौर किया जाए तो चार, एक के सीमेंट के मसाले की जोड़ाई की जगह आठ, एक का मसाले से ईंट की जोड़ाई करवा रहे हैं। एक ओर पुरानी ईंट तो दूसरी ओर कम सीमेंट के मसाले की जोड़ाई के चलते भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है। आश्चर्यजनक बात यह है कि एआरएम प्रतिदिन अपनी आंखों से निर्माण में होने वाले इस खेल को देख रहे हैं। इसके बावजूद जुबान खोलना उचित नहीं समझ रहे हैं। इससे बेल्हावासियों के साथ रोडवेज संगठन के पदाधिकारियों में रोष है।