फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी टीईटी परीक्षा

Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) मंगलवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक प्रशासनिक और एक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तैनाती की है। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा पहली पाली में 15 परीक्षा केंद्रों और दूसरी पाली में सात परीक्षा केंद्रों पर होगी। पहली पाली में अपर प्राइमरी के 9,668 और दूसरी पाली में प्राइमरी की होने वाली परीक्षा में 4,780 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा ढाई से पांच बजे के बीच होगी। जिला प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के एक और शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की पर्यवेक्षकों के रूप में तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। सदर, रानीगंज, लालगंज, पट्टी तहसीलों में तैनात एसडीएम को चार-चार केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इधर, जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने सोमवार की शाम पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर नकलविहीन परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने चेताया कि अगर परीक्षा में कोई गड़बड़ी होती है तो जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed