{"_id":"5480eed0756f08d10580ca29421850f1","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-703","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की टक्कर से बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के दौलत का पुरवा अमांवा में सड़क दुर्घटना में एक बालिका की मौत हो गई। सोमवार को लालगंज-सांगीपुर हाईवे पर अमांवा के पास मो. सलीम की नौ वर्षीय बेटी नाजिया घर के सामने सड़क के किनारे खड़ी थी। अचानक लालगंज की तरफ से आ रही डाला मैजिक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों का मजमा लग गया।
लोगों ने दौड़ाकर मैजिक डाला व चालक को धर दबोचा। आक्रोशित लोगों ने चालक मो. असलम की पिटाई कर दी। सूचना पर पर कोतवाली पुलिस पहुंची और बालिका का शव कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर बालिका के चचेरे भाई मो. शाहिद की तहरीर पर चालक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त डाला मैजिक व आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।